Azamgarh news :गोकशी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
गोकशी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया क्षेत्रांतर्गत दिनांक 08/09.11.2025 की रात्रि में ग्राम गोरथानी में वादी श्री राजू पुत्र हरिराम की दो प्रतिबंधित पशु को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बरदौर का ताला तोड़कर काट दिया गया था तथा छोड़कर अन्य अवशेष को उठा ले जाया गया था। वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 0362/25, धारा 331(4), 305(a), 317(2) BNS, 3/5/8 गोवध अधिनियम पंजीकृत किया गया। बाद में बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी l आज दिनांक 18.11.2025 को थानाध्यक्ष अतरौलिया मय पुलिस टीम के मुखबिर सूचना पर मंडोही—गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के नीचे से दबिश देकर मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों को समय 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया—
1. इरफान पुत्र वाजिद अली निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी, अंबेडकर नगर (उम्र 36 वर्ष)
2. शहजादे आलम उर्फ चांद पुत्र मोहम्मद इलियास, मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर, कस्बा अतरौलिया (उम्र 32 वर्ष)
दोनों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अपने साथियों
आरिफ, एकलाख, शमीम व करीम (सभी जनपद अंबेडकर नगर) के साथ मिलकर योजनाबद्ध रूप से गोकशी करते हैं।
घटना वाले दिन छहों व्यक्ति बरदौर का ताला तोड़कर अंदर घुसे
दो प्रतिबंधित पशु को काटकर प्रतिबंधित मांस कार में भरकर ले गए
जिसकी बिक्री से प्राप्त राशि को आपस में बांटा गया
इरफान के पास ₹5300 एवं शहजादे के पास ₹5200 बरामद हुए।
थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई गोकशी में संलिप्त संगठित गैंगों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है।



