Azamgarh news :सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम
सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन वी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में यातायात माह 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 18.11.2025 को महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से जागरूकता
यातायात पुलिस द्वारा नरौली चौराहा, थाना सिधारी पर एक सजीव एक्सीडेंट प्रदर्शन (Live Accident Demonstration) किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटना कैसे होती है, उसके कारण, बचाव एवं सुरक्षा के उपायों को प्रत्यक्ष रूप से जनता के सामने प्रदर्शित किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
यातायात के प्रमुख नियम
1. वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट/सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
2. नाबालिग व्यक्तियों को वाहन न चलाने दें।
3. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
4. निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरस्पीडिंग न करें।
5. वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करें।
6. वाहन चलाते समय लेन ड्राइविंग का पालन करें।
7. पैदल यात्रियों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर प्राथमिकता दें।
8. ट्रैफिक सिग्नल व पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
यातायात पुलिस जनपद आजमगढ़ पुलिस प्रशासन की अपील यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है।



