Azamgarh News: साइबर ठगी में बड़ी सफलता, पुलिस ने ₹2,61,000/- पीड़िता को वापस दिलाए

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आज़मगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई कर ₹2,61,000/- की पूरी राशि पीड़िता को लौटाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। पीड़िता शमीम मौर्या, निवासी हीरापट्टी से सस्ते ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से यह धनराशि ठगी गई थी। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने सूचना मिलते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कराया, संदिग्ध बैंक खाते को होल्ड कराया और नियमानुसार पूरी रकम वापस कराई।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में टीम ने तेज़ी से कार्रवाई की। किसी भी ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।



