Azamgarh news:लापता यूवक का मिला पोखरे में शव
Body of missing youth found in pond

लालगंज (आजमगढ ) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर मगटा के पातालपुरी मंदिर के पश्चिम सुरजू के पोखरे में इदू उम्र 21 वर्ष पुत्र इरफान निवासी ग्राम दौना थाना देवगांव का शव बुधवार को पानी में तैरता हुआ पाया गया । सुचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे इंस्पेक्टर देवगांव विमल प्रकाश राय ने पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवगाँव कोतवाली के ईदू उम्र 21 वर्ष पुत्र इरफान निवासी दौना का रहने वाला था । मंगलवार को घर से गायब होने पर परिजनों ने कोतवाली देवगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार को पोखरी में शव को तैरता हुआ पाया गया है। यहां यह बता दे की स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मामला आसनाई का है बगल के ही गांव की एक लड़की से इसका प्रेम संबंध चल रहा था । यह लड़की से मिलने गया था और लड़की के परिजनों द्वारा उक्त को बुरी तरह मारा पीटा गया और मृत हो जाने के बाद इसे पोखरे में फेंक दिया गया। देवगाँव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिल गयी है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी ।



