आजमगढ़:ग्राम पंचायत दामा में डाक विभाग ने चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी देते डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव

रिपोर्ट:राकेश चतुर्वेदी

मेंहनगर/आजमगढ़:शाखा डाकघर दामा में डाक चौपाल लगाकर जानकारी देते डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव
मेहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दामा स्थिति शाखा डाक घर पर मंगलवार को डाक चौपाल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव । डाक निरीक्षक के नेतृत्व में चौपाल लगाया गया जिसमें डाक विभाग की योजनाओं के बारे में बिन्दुवार जानकारी दिया।आईपीपीबी बचत खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सम्मानित बचत खाता, बचत का रिकरिंग, डिपॉजिट किसान सम्मन निधि, विधवा पेंशन, की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का लाभ दिया जाता है वह सब डाकघर में उपलब्ध है ।डाक चौपाल में उपस्थित रहे सम्मानित लोगो का डाक निरीक्षक शशि भूषण यादव ने आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डाक सर्वेक्षक आजाद कुमार पाण्डेय,नीरज शर्मा,आईबीपी के मैनेजर अभिनाश पटेल , पोस्टमास्टर अखिलेश चतुर्वेदी,ग्राम प्रधान चंद्रभूषण सिंह, संतोष यादव ,सियाराम यादव, मूरत यादव प्रधान उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button