Azamgarh news :यातायात माह के अंतर्गत जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को बांटे 25 हेलमेट

यातायात माह के अंतर्गत जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को बांटे 25 हेलमेट

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
यातायात माह नवम्बर 2025 के क्रम में आज दिनांक 19.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के कुशल निर्देशन में सुरक्षित यातायात जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री शुभम तोदी द्वारा थाना जहानागंज क्षेत्र में स्थानीय व्यापार मण्डल के सहयोग से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 25 हेलमेट का वितरण महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समाज को सुरक्षित यातायात का संदेश देना रहा।
इस पहल को स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशंसनीय बताया गया और आजमगढ़ पुलिस के इस कदम की सराहना की गई। जनपद पुलिस आगे भी सड़क सुरक्षा व जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button