Azamgarh news :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त में जनपद के 628555 किसानों को जारी हुआ पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त में जनपद के 628555 किसानों को जारी हुआ पैसा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कृषि विभाग आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस एवं पी0एम0किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के निर्गमन के सजीव प्रसारण का आयोजन श्री ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष आजमगढ़ की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य अध्यक्ष महोदय द्वारा पी0एम0किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने का सुझाव दिया गया। उनके द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से संचालित कृषकोंपयोगी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की गयी। अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित कृषकों से अपील की गयी कि प्राप्त पी0एम0किसान सम्मान निधि किस्त का प्रयोग अपने कृषि कार्य में करें। किसान दिवस मंे कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक द्वारा रबी में खेत की तैयारी की विस्तृत जानकारी देते हुए ससमय रबी फसलों की बुवाई का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त डा0 वी0के0विमल द्वारा पौध एवं सब्जी की खेती के सम्बन्ध में कृषकांे को उपयोगी जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं तथा उसमें अनुमन्य अनुदान की जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा पी0एम0किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य, पात्रता की जानकारी कृषकों को दी गयी। उन्होंने बताया कि आज जनपद के 628555 कृषकों को 21वीं किस्त का लाभ प्राप्त हुआ। उनके द्वारा अवशेष कृषकों से यह अपील भी की गयी कि तत्काल अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। उनके द्वारा गन्ने की पत्ती एवं धान की पराली न जलाने एवं इसको वेस्ट डी-कम्पोजर के माध्यम से सड़ाकर कम्पोस्ट खाद के रूप में प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, उप कृषि निदेशक आजमगढ़, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा आजमगढ़, भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊ0सु0) आजमगढ़, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आजमगढ़, सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण), सहायक अभियन्ता नलकूप, पशु चिकित्साधिकारी पल्हनी आजमगढ़ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के वैज्ञानिकगण तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button