Azamgarh Murder:प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या,शव पोखरी में फेंका

फोन पर बोली,लड़के को बचा लीजिए”… रात में अगवा, सुबह मिली लाश

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव पोखरी में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शव को कैथीशंकरपुर (मगटा) स्थित पातालपुरी शिव मंदिर के पास एक पोखरी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक इदुल (20) निवासी दौना गांव की मां शकीना के अनुसार, 17-18 नवंबर की रात करीब ढाई बजे प्रेमिका का फोन आया था। वह रोते हुए इदुल को बचाने की गुहार लगाकर फोन काट गई। परिजन पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन लोकेशन न मिलने से पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह देवगांव कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।इदुल के दोस्त ने जानकारी दी कि वह हाल ही में पकड़ी खुर्द गया था। इस आधार पर परिजन बुधवार को गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रेमिका के परिजनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पोखरी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय और कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक नौ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button