Azamgarh news:जिलाधिकारी ने किया सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा

कैंप लगाकर पीएम सूर्य घर योजनान्तर्गत आवेदकों की कमियों को दूर कर लाभान्वित करें-जिलाधिकारी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 19 नवम्बर– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि एक-एक आवेदक को बुलाकर पूछे तथा जिसका सारा डॉक्यूमेंट पूरा है, उसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि आवेदन को निरस्त करने वाले बैंक कारण बताएं, यदि फॉर्म में कमी है तो उसे दूर करें तथा यदि बैंक बिना कारण के ही आवेदन रिजेक्ट करें तो आवेदक की तहरीर लेकर संबंधित बैंक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराये। उन्होंने कहा कि समस्त लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि बैंकों को निर्देशित करें कि प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने जनपद के वेंडर्स से योजना से आच्छादित किए गए लाभार्थियों की संख्या एवं प्रगति के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश के साथ ही वेंडर्स की उपस्थिति में आवश्यकतानुसार कैंप का भी आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया।सोशल सेक्टर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदनों को लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन अग्रसारित करने पर रैंक प्रभावित हुए हैं, इसलिए बॉटम 10 स्कूल को चिन्हित करते हुए प्रधानाचार्य को चार्जशीट भेजें। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के आवेदनों को तत्काल अग्रसारित किया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी/ प्रधानाचार्य जो भी जिम्मेदार हो, उसकी जांच कराये। उन्होंने कहा कि छात्रों से बात कर प्रधानाचार्य के द्वारा किए जा रहे व्यवहार की भी जानकारी ले। उन्होंने कहा कि कम से कम 20 विद्यालयों की जांच करें तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदन करने वाले छात्र इसी स्कूल में पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि बॉटम 10 के विद्यालयों को बोर्ड की परीक्षा में सेंटर न बनाया जाए।जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि अभी बजट नहीं प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य को चालू रखें, बजट प्राप्त होने पर भुगतान किया जाए।रु0 50 लाख तक की निर्माणाधीन/अनारम्भ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण होने वाली है, इस माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों के गुणवत्ता की जांच समिति द्वारा कराई जाए, जांच के उपरांत यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाएगी तो समिति में नामित किये गए अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।रु0 50 करोड़ से ऊपर के लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएं धनाभाव के कारण रुकी हुई है, उसके संबंध में शासन स्तर पर पैरवी करते हुए धनराशि को स्वीकृत कराये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सेतु निगम को निर्देशित किया कि हाजीपुर गोलाघाट सेतु के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं तथा अगले वर्ष तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है, उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित आर्थिक विकास से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराये।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम विकास विभाग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, महिला एवं बाल विकास आदि की समीक्षा कर समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री रामदरस यादव, अधिशाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button