Azamgarh News: थाना सिधारी पुलिस ने नाजायज़ गांजा और अवैध असलहे के साथ 3 आरोपी दबोचे

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने नशा व अवैध हथियारों के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता देर रात मिली। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
20 नवंबर 2025 की रात करीब 2:30 बजे चौकी प्रभारी मूसेपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा व उनकी टीम ने बेलइसा पुल रेलवे क्रॉसिंग के पास दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नाजायज़ गांजा व अवैध असलहा बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
1. अरविन्द बहेलिया पुत्र हरनाम सिंह, निवासी चिरकुटी, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज (उम्र 30 वर्ष) 2. पंकज निषाद पुत्र मनीराम, निवासी कुर्चा, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र 35 वर्ष) 3. संजीव बहेलिया उर्फ सुल्ली पुत्र हरनाम सिंह, निवासी चिरकुटी, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज (उम्र 23 वर्ष) तलाशी लेने पर इनके पास से 1.438 किलोग्राम नाजायज़ गांजा तथा दो अवैध तमंचा .315 बोर ,दो जिंदा कारतूस,₹850 नकद बरामद हुआ।
थाना सिधारी में इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 495/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।



