Deoria news, नोडल अधिकारी ने किया गोआश्रय का पर्यवेक्षण
नोडल अधिकारी ने गोआश्रयों का पर्यवेक्षण
देवरिया।
निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु संचालित गोआश्रयों के संचालन, प्रबंधन तथा संरक्षित गोवंश के भरण पोषण, पराली संग्रहण के पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के लिए नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव,अधीक्षक मंडलीय प्रयोगशाला गोरखपुर ने वृहस्पतिवार को जनपद का भ्रमण किया। नोडल अधिकारी के साथ पशु चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार ने सर्वप्रथम कान्हा गोशाला गौरीबाजार का पर्यवेक्षण किया गया, इसके बाद अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा पहुंचे। मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं प्रधान प्रतिनिधि भोलू राय मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने भूसा गृह के निर्माण कराने के लिए कहा, पशुओं को ठंड से बचाव के लिए काउ कोट एवं गोआश्रय को ढकने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पराली संग्रहण एवं साईलेज उपलब्ध पाया गया। अशक्त एवं बीमार पशु के लिए आइसोलेशन रुम का निर्माण किया गया है। पशुओं के टीकाकरण एवं बधियाकरण का आनलाइन फिडिंग शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। मृत पशुओं का सम्मानजनक तरीके से शव निस्तारण करने के लिए केयर टेकर को कहा। हरा चारा की समुचित व्यवस्था का स्थलीय सत्यापन किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कान्हा गोआश्रय पिपरपाती, कांजी हाउस बैकुंठपुर एवं वृहद गोआश्रय स्थल सुकरौली का भी गहन पर्यवेक्षण किया।



