Azamgarh News: पटवध कौतुक में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, एसपी ग्रामीण ने किया 20–25 वाहनों का चालान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह चेकिंग थाना बिलरियागंज अंतर्गत पुलिस बूथ पटवध कौतुक पर की गई, जहां एसपी ग्रामीण चिराग जैन स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ बिलरियागंज पुलिस की संयुक्त टीम भी अभियान में शामिल रही। एसपी ग्रामीण ने मौके पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन रूप से जांच कराई। इस दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट, वाहन कागजात व ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष रूप से सख्ती बरती गई।
चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लगभग 20 से 25 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही कई वाहन चालकों को नियमों का पालन न करने पर सख्त चेतावनी देते हुए मौके से छोड़ दिया गया। एसपी ग्रामीण ने लोगों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग से बचने, तेज गति में वाहन न चलाने और मान्य कागजात हमेशा साथ रखने के लिए जागरूक किया गया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि अभियान आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।बिलरियागंज थाना पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्र में यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए निरंतर लोगों को जागरूक किया। चेकिंग अभियान के चलते क्षेत्र में राहगीरों और वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता तथा अनुशासन दोनों देखने को मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button