Azamgarh news:दस वर्षीय बालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत,भारी संख्या में जुटे ग्रामीण व पुलिस बल
Azamgarh:A ten-year-old boy was crushed to death by a tractor; villagers and police gathered in large numbers.

आजमगढ़:अहरौला- थाना क्षेत्र के बनकट में स्कूल से आते समय अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर ट्रैक्टर टाली से दबकर मौत हो गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्पित पुत्र धर्मेंद्र राम 10 वर्ष ग्राम बनकट थाना अहरौला जिला आजमगढ़ का निवासी है यह कक्षा चार का छात्र था और आज शाम लगभग 4:00 बजे स्कूल से पढ़कर अपने घर बनकट आ रहा था अपने घर से लगभग 20 मीटर दूर ही था तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली बच्चे को कुचल दी जिससे अर्पित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई शोर सुनकर घर वाले दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो अपने ही बालक को देखकर आनन फानन में 112 नंबर पर फोन कर घायल अर्पित को लेकर जिला पर किसी प्राइवेट अस्पताल में पहुँचे जहाँ पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया सूचना के डेढ घंटे बाद अहरौला थाना की पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगो को शांत करा कर शव आने का इंतजार कर रहे खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही और शव आने इंतजार कर रही है



