Azamgarh news :एक ही रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार अपराधी घायल /गिरफ्तार
एक ही रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार अपराधी घायल /गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
इन अपराधियों के विरुद्ध जनपद गाजीपुर, कुशीनगर, महराजगंज, रायबरेली, आगरा , आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट/चोरी/छिनैती/ठगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
पिछले दिनों इनके द्वारा ही जनपद आजमगढ़ में भी छिनैती की घटना कारित की गयी थी।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन महोदय, पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय के पर्यवेक्षण में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आजमगढ़ पुलिस को दो थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पहली घटना – थाना कोतवाली क्षेत्र
थाना कोतवाली पुलिस टीम को अपराधियों से मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, जिनमें से एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ।घटना का विवरण –
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को सूचना मिली कि दो अपराधी अवैध असलहा सहित किसी आपराधिक वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर वंशी बाजार उकरौडा–ककरहटा मार्ग पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिस पर आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हुआ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विकास कुमार शाह, पुत्र स्व. उपेन्द्र शाह, निवासी नवाकोठी, थाना नवाकोठी, जनपद बेगूसराय (बिहार), उम्र 28 वर्ष – घायल अभियुक्त
02. इन्दल, पुत्र स्व. राजेन्द्र दास, निवासी एकनिया, थाना मांसि, जनपद खगड़िया (बिहार), उम्र 26 वर्ष – गिरफ्तार अभियुक्त
01. विकास कुमार शाह से – 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस।
02. दोनों के संयुक्त कब्जे से – 01 मोटरसाइकिल अपाची RTR (काला-लाल), रजि. नं. MP30ZF9153।
आपराधिक इतिहास –
विकास कुमार शाह के विरुद्ध 05 अभियोग जनपद गाजीपुर, रायबरेली, कुशीनगर व आजमगढ़ में पंजीकृत।
1. मु.अ.सं. 283/2020 धारा 401 भा.दं.वि., थाना मरदह, जनपद गाजीपुर
2. मु.अ.सं. 446/2022 धारा 379/411 भा.दं.वि., थाना कोतवाली नगर, जनपद रायबरेली
3. मु.अ.सं. 308/2022 धारा 411/419/420 भा.दं.वि., थाना सलोन, जनपद रायबरेली
4. मु.अ.सं. 157/2024 धारा 120बी/380/411/420/434/467/468/471 भा.दं.वि., थाना हाटा, जनपद कुशीनगर
5. मु.अ.सं. 597/2025 धारा 109(1)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 Arms Act, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
इन्दल के विरुद्ध 01 अभियोग थाना कोतवाली, आजमगढ़ में दर्ज।
1. मु.अ.सं. 597/2025 धारा 109(1)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 Arms Act, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम
01. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
02. उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह (चौकी प्रभारी बलरामपुर), थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
03. उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी पहाड़पुर), थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
04. का0 अभय राज पासवान, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
05. का0 सत्येन्द्र प्रजापति, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
06. का0 विवेक शर्मा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
07. का0 पंकज सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
08. का0 मार्तण्ड कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
09. का0 नरेन्द्र कुमार तिवारी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
दूसरी घटना – थाना रानी की सराय क्षेत्र
दिनांक 12/13.11.2025 की देर रात्रि में ग्राम मझगांव कट से लगभग 20 मीटर आजमगढ़ की ओर हाईवे पर थाना रानी की सराय पुलिस टीम एवं अपराधियों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय अपराधी गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुए।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विक्की कुमार, पुत्र सूरज शाह, निवासी मुरकीपुर कोठी (गोगारी), थाना खगरीया, जनपद खगरीया (बिहार), उम्र 33 वर्ष।
02. रितेश सोनकर, पुत्र झिनक सोनकर, निवासी रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र 42 वर्ष।
दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार हेतु पीएचसी रानी की सराय से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।
विक्की कुमार से – 01 अदद देशी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 मोबाइल (ओप्पो CPH2667, आसमानी रंग), ₹750 नगद।
रितेश सोनकर से –01 मोटरसाइकिल (हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस, काला-सफेद पट्टी), 01 मोबाइल (ऑनर VNE-LX2), ₹500 नगद।
आपराधिक इतिहास –
विक्की कुमार के विरुद्ध 03 अभियोग जनपद महराजगंज, कुशीनगर व आगरा में पंजीकृत।
01. मु0अ0सं0 420/2020 धारा 5/7अनौतिक व्यपार अधि0 थाना कोतवाली महराजगंज
02. मु0अ0सं0 157/2024 धारा 120बी/3.80/411/414/420/454/467/468/471 भादवि थाना हाटा जनपद कुशीनगर
03. मु0अ0सं0 485/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना न्यू आगरा जनपद आगरा
रितेश सोनकर के विरुद्ध 01 अभियोग थाना रानी की सराय में पंजीकृत।
01.मु0अ0स0 6163/2010 धारा 323/325/504 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ़
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
01. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
02. उ0नि0 अजय प्रताप सिंह, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
03. हे0का0 धनन्जय राय, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
04. का0 ओमप्रकाश, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
05. का0 राहुल यादव, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
06. का0 पवन कुमार, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं में त्वरित, साहसिक एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 04 अभियुक्त (02 घायल/02 गिरफ्तार) को पकड़कर उनके कब्जे से अवैध असलहा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नगद धनराशि बरामद की गई। इन सफल कार्यवाहियों से अपराधियों में दहशत तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।



