Azamgarh News: यातायात पुलिस का तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, कई वाहन सीज—अवैध गतिविधियों पर लगाम

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देश पर जनपद में 20 से 22 नवम्बर 2025 तक डग्गेमारी व सड़क पर होने वाले अपराधों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में संचालित हो रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल के द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है।
20 नवम्बर 2025 की कार्रवाई भंवरनाथ क्षेत्र
01 चारपहिया वाहन सीज,05 व्यक्तियों के ई–चालान
21 नवम्बर 2025 की कार्रवाई करतालपुर तिराहा (थाना कोतवाली)
02 ट्रैक्टर सीज किया गया
01 चारपहिया वाहन सीज किया गया
02 अवयस्क चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग, अवैध स्टैंड एवं खतरनाक ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा, अनुशासन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



