Azamgarh news:अंतिम संस्कार में गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश जारी
A young man who had gone to attend a funeral drowned in a river; divers are continuing to search for his body.

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार 20 वर्ष पुत्र नंदा राम की बृहस्पतिवार की शाम को जौनपुर स्थिति राजघाट पर नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई स्थानीय प्रशासन द्वारा गोताखोर लगाकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शव की तलाश की जा रही है खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो पाया था। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव मे बृहस्पतिवार को राधिका पत्नी फिरतू की मृत्यु हो गई थी जिनका शव घर और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए जौनपुर स्थित राजघाट लेकर गए थे अंतिम संस्कार में ही गांव निवासी मुकेश कुमार 20 वर्ष नंदा राम भी गया था सब जलने के बाद लोग राजघाट नदी पर स्नान करने के लिए गए थे नहाते समय मुकेश कुमार गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। स्थानीय प्रशासन की मदद से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी शुक्रवार को भी जौनपुर पुलिस द्वारा शव की तलाश की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक नदी से शव मरामद नहीं हो पाया था। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था और वह चेन्नई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था मृतक तीन दिन पूर्व चेन्नई से घर वापस आया था।



