Azamgarh news:शिक्षण संस्थानों को 26 नवम्बर तक मास्टर डाटा अपडेट व डिजिटल लॉक करने के निर्देश

Instructions to educational institutions to update master data and digitally lock it by November 26

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 21 नवम्बर: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि अपर, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत समय सारणी के अनुसार वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गाे के छात्रो को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु पूर्व में निर्गत समय सारिणी को यथावत रखते हुए दशमोत्तर योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है।उन्होने बताया है कि 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक मास्टर डाटा में प्रदेश की पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यवार एफिलियटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचना को अपडेट करके डिजिटली लॉक किया जायेगा। 01 दिसम्बर 2025 तक एफिलियटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय द्वारा फीस एवं सीट आदि का सत्यापन किया जायेगा। 04 दिसम्बर 2025 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस एवं सीट आदि का सत्यापन किया जायेगा। 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक छात्र/छात्रा द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन भरना है। 28 नवम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन पत्रों का फाईनल प्रिन्ट निकालना है। 29 नवम्बर 2025 तक छात्र/छात्राओं द्वारा हार्डकापी वांछित अभिलेखो सहित संस्था में जमा किया जाना है। 03 दिसम्बर तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। 04 दिसम्बर से 09 दिसम्बर 2025 तक एफिलियटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक किया जाना है। 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक त्रुटिपूर्ण छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को छात्रों के स्तर से ऑनलाइन सही किया जाना है। 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक छात्रों द्वारा सही आवेदन को संस्था में जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित किया जाना है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया है उपरोक्तानुसार निर्गत समय-सारिणी के अनुसार वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) योजनान्तर्गत ऑनलाईन करने से वंचित छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु उपरोक्तानुसार समस्त कार्यवाही समयान्तर्गत अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button