Deoria news:विश्व , मत्स्य दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया रिवर रेकिंग कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया रिवर रेंचिंग कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन।
देवरिया ।
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन 20 नवम्बर 2025 को छोटी गंडक हेतिमपुर घाट पर एक लाख मछली के बच्चे एवं 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर पकहां घाट,खनुआ नदी में एक लाख मत्स्य बीच छोड़ा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा छोटी गंडक हेतिमपुर घाट में में 1.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं एवं खनुआ नदी में 1.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय (स्टॉकिंग) किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवरिया विजय कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत से हुआ। उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण के महत्व तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को प्रदान की। कार्यक्रम में उप निदेशक मतस्य गोरखपुर मंडल ब्रजेश हलवाई द्वारा नदी के ईको सिसटम हेतु मछली के संचय को उपयोगी बताया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख देसही देवरिया, ओमप्रकाश निषाद, जगदीश निषाद तथा मत्स्य विभाग के मत्स्य निरीक्षक रितेश साही, कुलदीप सक्सेना एवं अनुराग निषाद कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



