Deoria news:टहलते समय एक व्यक्ति की हुई मौत

टहलते समय एक व्यक्ति की मौत।
देवरिया‌।
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के चेरो चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की टहलते समय अचानक मौत हो गई। जनार्दन प्रसाद (43 वर्षीय) केंद्रीय विद्यालय के सामने सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक जनार्दन प्रसाद (43) मूल रूप से गोरखपुर के पिपराइच के निवासी थे और चेरो में किराए के मकान में रहते थे। वह चेरो स्थित कृषि विभाग में कार्यरत थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह टहलते समय जनार्दन प्रसाद अचानक गिरे। उनकी मौत का कारण हृदयाघात होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने जनार्दन प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि जनार्दन प्रसाद को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button