Azamgarh News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई भव्य पदयात्रा, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ समापन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को आजमगढ़ शहर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एस.के.पी. इंटर कॉलेज के प्रांगण से हुई, जहां से पदयात्रा पहाड़पुर, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक होते हुए आगे बढ़ी और अंबेडकर पार्क पहुँचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। इस पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रेम प्रकाश राय रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष, भाजपा,जयनाथ सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष,हरिवंश मिश्रा,पवन सिंह,ननकू राम सरोज,सुधीर गुप्ता, राहुल राय,मनोज कुमार बौद्ध,विनय गुप्ता,मयंक गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण बना दिया। पदयात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया और सरदार पटेल के योगदानों को याद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button