Azamgarh news :फर्जी कूरियर एजेन्ट द्वारा पार्सल भेजने के नाम पर हुए साइबर फ्राड का रुपया पीड़ित को कराया वापस
फर्जी कूरियर एजेन्ट द्वारा पार्सल भेजने के नाम पर हुए साइबर फ्राड का रुपया पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदक अंगद सोनी पुत्र रामचन्द्र, निवासी हुसेनाबाद (वीर अब्दुल हमीद नगर), थाना निजामाबाद के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹73,143/- की साइबर धोखाधड़ी फर्जी कूरियर एजेन्ट द्वारा पार्सल भेजने के नाम पर फोनपे के माध्यम से की गई।
आवेदक द्वारा घटना की जानकारी होने पर उसी दिन साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जो शिकायत संख्या 33310725XXXXX व 33107250XXXXX के रूप में पंजीकृत हुई।
NCRP पोर्टल के माध्यम से की गई त्वरित कार्रवाई में ₹38,000/- को महुदा, धनबाद, झारखंड स्थित SBI शाखा (IFSC – SBIN00XXXXX), खाता संख्या XXXXXXXXXX में होल्ड कराया गया।
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में साइबर टीम निजामाबाद द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
आवेदक के माध्यम से माननीय न्यायालय से फ्राड की राशि वापस करने हेतु आदेश जारी कराया गया।
तत्पश्चात संबंधित बैंक प्रबंधक/बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय कर पीड़ित के खाते में ₹38,000/- वापस कराए गए।
पीड़ित द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



