Azamgarh news :किशोरी को बहला–फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बहला–फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामबाद थाना अंतर्गत वादी द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को उसी के गांव की एक लड़की बहला–फुसलाकर ले गई है। खोजबीन के बाद पता न चलने पर वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 27.09.2025 को मु0अ0सं0 331/25, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
विवेचना उ0नि0 दिलीप आनन्द द्वारा प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य से यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग को अभियुक्तगण—
1. महेश पुत्र सलट, निवासी दयालपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़
2. शिवकुमार पुत्र जयलाल, निवासी चाँदपुर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई
द्वारा बहला–फुसलाकर अगवा किया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की बरामदगी, बयान, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64 BNS व 3/4 POCSO Act की बढ़ोत्तरी की गई।
आज दिनांक 21.11.2025 को उ0नि0 दिलीप आनन्द मय पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित दोनों अभियुक्त फरिहा चौराहा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत पहुँचकर दोनों अभियुक्तों
1. महेश पुत्र सलट, निवासी दयालपुर, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़
2. शिवकुमार पुत्र जयलाल, निवासी चाँदपुर, थाना पिहानी, हरदोई को धारा 137(2), 64, 87 BNS व 3/4 POCSO Act में समय 10:55 बजे विधिक रूप से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button