Azamgarh news :25,000 रुपये का इनामिया वांछित गिरफ्तार

25,000 रुपये का इनामिया वांछित गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 25,000 रुपये के इनामिया, शातिर एवं सक्रिय अपराधी विशाल कुमार उर्फ बाबू बीड़ी पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना काशीराम आवास, थाना शिवपुर जनपद वाराणसी (हाल– सरसौली भोजूबीर कैंट, वाराणसी) उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाराणसी व आज़मगढ़ में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर व अन्य गंभीर अपराधों में वांछित है।
दिनांक 20.11.2025 को लगभग 20:45 बजे पुराना बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई रणनीतिक घेराबंदी में अभियुक्त विशाल को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया गया। इसके पहले उसके साथी ₹25,000 इनामिया पिन्टू उर्फ अशोक को 19.11.2025 को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।
अभियुक्त ने पूछताछ में 08.11.2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में वृद्ध महिला की चैन-छिनैती की घटना को अपने साथी पिन्टू के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button