Azamgarh news :शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड का पैसा पीड़ित को कराया वापस
शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड का पैसा पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तहबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर निवासी राहुल राय पुत्र उमापति राय के साथ दिनांक 13.04.2024 को शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। अभियुक्तों द्वारा आवेदक को टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर विभिन्न टास्क पूरे कराने के बहाने कुल ₹3,85,000/- अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
इस संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 238/2024, धारा 420 IPC एवं 66D IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही NCRP Acknowledgement No. XXXXXXX के आधार पर ₹2,01,090/- विभिन्न खातों में होल्ड कराया गया था।
राशि वापसी का विवरण
जाँच में पाया गया कि ठगी की राशि अलग-अलग खातों में भेजी गई थी, जिसके चलते कई खातों में पैसा होल्ड किया गया। कुल ₹2,01,290/- होल्ड राशि में से ₹30,000/- को रिलीज कराने हेतु माननीय न्यायालय से कोर्ट आदेश प्राप्त किया गया।
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक को मेल किया गया तथा ₹30,000/- की राशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। शेष होल्ड हुई राशि को रिलीज कराने हेतु संबंधित बैंकों से निरंतर वार्ता की जा रही है तथा राशि वापसी का प्रयास जारी है।



