Azamgarh news :कूटरचित गाड़ी का नम्बर प्लेट लगाकर फोर्जरी करने वाला गिरफ्तार

कूटरचित गाड़ी का नम्बर प्लेट लगाकर फोर्जरी करने वाला गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाने के उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह का0 संदीप कुमार सिंह एवं का0 रत्नेश कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान फरिहा तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मदपुर भिटिया तिराहे पर दो व्यक्ति किसी अपराध की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से पीछे बैठा व्यक्ति खेतों की ओर भाग निकला। मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा करके भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम मो0 शमीम पुत्र नन्हे उर्फ इरशाद, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र 27 वर्ष बताया। जामा तलाशी में उसके पास से 350 रुपये बरामद हुए। मौके से मिली मोटरसाइकिल पर UP 65 CJ 43XX नंबर प्लेट लगी थी, जबकि चेसिस नंबर की जांच में मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन UP50 CJ 94XX, इंजन नंबर HA11EVN9H007XX, चेसिस नंबर MBLHAW11XN9H3XXXXपाया गया, जो मो0 बुनेल पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर भिटिया के नाम पर रजिस्टर्ड है।
अभियुक्त द्वारा अपराध करने के उद्देश्य से वाहन पर कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया था। अभियुक्त को मोहम्मदपुर भिटिया मोड़ से समय लगभग 11:15 बजे मौके से ही हिरासत पुलिस में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button