बिजली बिल भुगतान में मिलेगी बड़ी राहत, 28 फरवरी 2026 तक चलेगा अंतिम चरण
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने शुरू की बिजली बिल राहत योजना, तीन चरणों में होगा संचालन

मित्तुपुर आजमगढ़//
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत जल्दी आए जल्दी पाएं की योजना लागू की गई है यह योजना पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा संचालित है विद्युत वितरण खंड फूलपुर उपखंड पवई के उपखंड अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि यह योजना जल्दी आए और जल्दी पाएं के सिद्धांत पर आधारित है यह योजना तीन चरणों में पूरी होगी जिसका प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक तथा दूसरा चरण 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक तथा तीसरा एवं अंतिम चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा जिसमें उपभोक्ताओं के मन मुताबिक भुगतान का प्रावधान भी है जैसे एक मुफ्त भुगतान किस्तों में भुगतान किया जा सकता है उपखंड अधिकारी पवई द्वारा यह भी बताया गया कि जिसमें 1 किलो वाट 2 किलो वाट समस्त घरेलू कनेक्शन के साथ-साथ वाणिज्य कनेक्शन जिनका भुगतान 31 मार्च 2025 के पहले हुआ हो या कभी नहीं हुआ उपभोक्ता शामिल है जिसके वृहद जानकारी के लिए उपखंड अधिकारी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है



