Mau News:विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR)को लेकर डीएम ने तहसील घोसी एवं मधुबन में तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारिययो को निर्देश
Mau News: DM has given instructions to Tehsil and Block level officers in Tehsil Ghosi and Madhuban regarding Special Intensive Review (SIR).

घोसी। मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने के दृष्टिगत शनिवार को तहसील घोसी एवं मधुबन में तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में बूथवार फार्म वितरण, कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने ऐसे समस्त बूथों पर जहां पर डिजिटाइजेशन की प्रगति अभी धीमी है वहां पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त मैनपॉवर बढ़ाते हुए बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को उनके पर्यवेक्षण के अधीन आने वाले सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यक होने पर उन्हें पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यक्रम में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा 4 दिसंबर के पूर्व ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सकुशल संपन्न हो सके।उन्होंने समस्त ईआरओ एवं एईआरओ जिनमें एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ आदि सम्मिलित हैं उन्हें निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आवश्यक होने पर नियमित क्षेत्र भ्रमण करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग कर डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए। बैठकों के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा, संबंधित तहसील के एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।



