जबलपुर में रातभर पुलिस की दबिश: 303 वारंट तामील, कई आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur today:कानून-व्यवस्था मजबूत करने पुलिस ने चलाई सघन कांबिंग गस्त

जबलपुर शहर में अपराधों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शुक्रवार रात से शनिवार देर रात तक बड़े पैमाने पर कांबिंग गस्त चलाया गया। यह कार्रवाई 22 नवंबर की रात 9 बजे से 23 नवंबर की रात 2 बजे तक शहर और देहात थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई। कांबिंग गस्त के दौरान गठित विशेष टीमों ने जिलेभर में दबिश देते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 124 गैर – म्यादी वारंट, 89 गिरफ्तारी वारंट और 90 जमानती वारंट तामील किए। कई आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे-बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई। देर रात आने- जाने वालों से पूछताछ की गई तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button