Azamgarh news:खनिकर्म रॉयल्टी वसूली में तेजी, 28 नवम्बर तक शत-प्रतिशत जमा कराने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह ने की समीक्षा बैठक, विभागों को कड़ी चेतावनी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 24 नवम्बर– प्रमुख सचिव, खनन व जिलाधिकारी महोदय, द्वारा समीक्षा बैठक में इस आशय का निर्देश दिया गया कि खनिकर्म के रायल्टी से संबंधित समस्त विभागों से बैठक करते हुए दिनांक 28 नवम्बर 2025 तक समस्त अवशेष रायल्टी जमा करा लिया जाए। उक्त के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह द्वारा आज समीक्षा बैठक के माध्यम से खनिकर्म के रायल्टी की वसूली कार्य की समीक्षा की गयी।

अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 28 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से समस्त रायल्टी शत-प्रतिशत जमा करा दी जाए, अन्यथा की स्थिति में कम वसूली के लिए जिम्मेदार संबंधित विभाग को उक्त का दोषी मानते हुए शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया जाएगा। एन०एच०आई० के स्तर पर अत्यधिक मात्रा में लंबित रायल्टी के संबंध में निर्देशित किया गया कि अपने डायरेक्टर से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान कराकर समस्त बकाया रायल्टी निर्धारित समय के भीतर जमा कराना सुनिश्चित करें।समस्त अधिकारीगण द्वारा इस आशय का आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर समस्त रायल्टी की वसूली करा ली जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, सी०डी०-5 लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, सी०डी०-2 लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, आर०ई०डी०, मैनेजर, नेशनल हाईवेज अथॉरिटी, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button