Azamgarh news:गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित
6 जनवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम निर्वाचक नामावली: एडीएम प्रशासन

आजमगढ़ 24 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अािकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता तिथि दिनांक-01 नवम्बर, 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाना, 15 अक्टूबर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन, 25 अक्टूबर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन, 06 नवम्बर 2025 को फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, जैसी स्थिति हो, 27 नवम्बर 2025 तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है। 02 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन किया जायेगा। 02 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत) है। 30 दिसम्बर 2025 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी। 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।



