Mau News:रेलवेसुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
मऊ। औड़िहार। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार, अपराध आसूचना शाखा वाराणसी एवं राजकीय रेल पुलिस औड़िहार द्वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 05 के पश्चिमी छोर की तरफ परित्यक्त कार्यालय भवन के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान एक शराब तस्कर को उसके पास से एक सफेद रंग के बोरी में एक कागज के गत्ते में रखा 45 पाउच Blue Lime देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 Ml. कुल 09 लीटर कीमत 3375/- रुपए को जप्त कर अभियुक्त लालजी भुईयां पुत्र पचल , निवासी ग्राम डिहिरपुरमुर्ग मेंगरा थाना व जिला लातेहार झारखंड उम्र 45 वर्ष को समय लगभग 22.05 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलिस औड़िहार को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया । इस गिरफ़्तारी में हरिश्चंद्र /एसआईपीएफ /सीआईबी/BSB, अनिल कुमार यादव/ASI/ARJ,अभिषेक पाण्डेय उ. नि. जीआरपी औड़िहार,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव/ जीआरपी/ औडिहार तथा कांस्टेबल राहुल कुमार/ जीआरपी/ औडिहार ने सराहनीय भूमिका निभाई ।



