Azamgarh news :सड़क सुरक्षा हेतु कान प्रतीक चिन्ह योजना में पुलिस का सहयोग

सड़क सुरक्षा हेतु कान प्रतीक चिन्ह योजना में पुलिस का सहयोग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कान प्रतीक चिन्ह योजना को बढ़ावा देने के लिए अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने जनपद आज़मगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है।
संस्था के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से भेंट कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और अभियान में सहयोग का अनुरोध किया। संस्था द्वारा बधिर चालकों के वाहनों पर कान प्रतीक चिह्न लगाए जाने, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पहल की सराहना करते हुए यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि बधिर चालकों की पहचान स्पष्ट होने से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व समान व्यवहार की भावना मजबूत होगी।
संस्था की टीम जल्द ही जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button