Azamgarh news :दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी , पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी , पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2025, धारा 376/323/506 भा.दं.वि. एवं 67 आईटी एक्ट में नामित अभियुक्त आदर्श गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम बिहरोजपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (वर्तमान निवास – रेल कॉलोनी, नतुन पाड़ा, पानागढ़ बाजार, थाना काक्सा, जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल) वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना थाना मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। दिनांक 21.11.2025 को उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल मय पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में रवाना हुए तथा गुप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 23.11.2025 को समय 15:45 बजे पानागढ़ बाजार, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) से अभियुक्त आदर्श गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।



