Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद निजामाबाद थाना अंतर्गत परवेजाबाद निवासी ज्ञानचन्द यादव पुत्र महंगी यादव सेंटरवा बाज़ार से वापस घर लौट रहे थे। उसी समय गांव के राकेश यादव तथा रूपेश उर्फ़ गुड्डू पुत्रगण रामचन्दर ने वादी को जान से मारने की नीयत से रॉड व लोहे के धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें वादी को गंभीर आंतरिक चोटें आयीं तथा सर फट गया। अभियुक्तगण वादी के घर पहुँचकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी देने लगे। वादी के प्रार्थना-पत्र के आधार पर दिनांक 19.11.2025 को थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 386/25, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 24.11.2025 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह के साथ क्षेत्र में देखभाल हेतु सेंटरवा बाज़ार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र रामचन्दर यादव निवासी परवेजाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र 34 वर्ष, मंतोष के भट्ठे के पास मोहनाठ पर किसी स्थान पर जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर तत्काल दबिश देकर अभियुक्त को बिना मौका दिये मौके से समय 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button