Mau News:घोसीमऊ की बिटिया कंचनयादव को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि। क्षेत्र में खुशी की लहर

घोसी। मऊ। घोसी क्षेत्र के बनियापार कल्याणपुर निवासी एवं कुमार परमार्थ पीजी कालेज कल्याणपुर के प्रबंधक राजेंद्र कुमार यादव की पुत्री कंचन यादव को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा 22 नवंबर को डॉ.अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित सीएसआईआर के 9वें दीक्षांत समारोह में सीएसआईआर द्वारा ‘डाक्टर आफ फिलासफीहिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान की शोध से मिली पीएचडी को देकर सम्मानित किया गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
सीएसआईआर-(हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान) यह भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर ) का एक हिस्सा है और पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह संस्थान हिमालयी क्षेत्र के जैव संसाधनों के स्थायी विकास, संरक्षण और उनके सतत् उपयोग के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास पर काम करता है।
डॉ कंचन यादव वर्तमान में हायर एजुकेशन कमिशन उ. प्र.से चयनित होकर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ‘नारी शिक्षा निकेतन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज लखनऊ ‘में कार्यरत हैं।
सीएसआईआर-(हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान) यह भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर ) का एक हिस्सा है और पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह संस्थान हिमालयी क्षेत्र के जैव संसाधनों के स्थायी विकास, संरक्षण और उनके सतत् उपयोग के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास पर काम करता है।
डॉ कंचन यादव ने बताया कि एक सपना साकार हुआ, एक यात्रा पूरी हुई। अपार गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे पीएचडी से सम्मानित किया जाना ,यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो मुझे अपार गर्व और कृतज्ञता से भर देता है। डॉ. जितेंद्रसिंह विज्ञानऔर प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ. बलराम (कुलपति, एसीएसआईआर), डॉ. मनोज धर, डॉ. कलैसेल्वी
(महानिदेशक, सीएसआईआर), और कई अन्य सम्मानित अतिथियों जैसे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। उनके प्रोत्साहन और प्रेरणा के शब्दों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे विज्ञान समाज को आकार दे सकता है और व्यक्तियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बना सकता है। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के समक्ष सम्मानित होना वास्तव में एक आशीर्वाद और एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूँगी। डा कंचन यादव की शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के महाविद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष सूर्यभानयादव, संजयसिंह परमार, वरिष्ठपत्रकार अशोकश्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाअध्यक्ष राजमंगलयादव, सपाजिलाध्यक्ष दूधनाथयादव, ब्लाकप्रमुखघोसी एवं प्रबंधक रामकृष्ण यादव, पूर्वचेयरमैन वसीमएकबाल, सपनेता शैलेन्द्रयादव साधु, ग्रापए जिलाध्यक्ष हरिद्वारराय, राजेशयादव आदि ने बधाई देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button