Azamgarh News: आजमगढ़/जौनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत – सात लोग घायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू रा

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के निकट रविवार को जौनपुर–आजमगढ़ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहे एक तीन पहिया ऑटो रिक्शा में पीछे से तेजी से आ रही अनियंत्रित आर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो हाइवे पर पलट गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक सूर्यनाथ राय (55) पुत्र रामआसरे निवासी सरायमोहन, राजनाथ (60) निवासी लीलाई, फिरका देवी (60) निवासी पासिका, कलावती देवी (65) निवासी जमुआवा, बालचंद्र सरोज (65) तथा शीला देवी (58) निवासी धनीपुर बसेरवा थाना गंभीरपुर शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कलावती देवी एवं चालक सूर्यनाथ को बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर शाम कलावती देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। वे थाना क्षेत्र के गिडउर में आयोजित विवाह समारोह से लौट रही थीं। ठेकमा में प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का जौनपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button