आजमगढ़:मोदी सरकार की गारंटी,विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन वैन पहुंचा हरैया विकासखंड के साहडीह और बांका गांव

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:मोदी सरकार की गारंटी,विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में एडीओ एस टी हरैया रामकृपाल दुबे , प्रधान धर्मेंद्र यादव, प्रधान हीरालाल और सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र , प्रधान मंत्री आवास प्रमाणपत्र वितरित किया। राजस्व विभाग, पंचायत विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रौनक पर शिवकुमार मौर्य उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। और अधिकारी नेता एक साथ प्रमाण पत्र लाभार्थियों में वितरण किया।
एडीओ एस टी रामकृपाल दुबे ने बताया कि विकसित भारत संकल्प सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया गया कि भारत सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना , किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया।
साहडिह के प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र के लाभार्थी सुधीर, ममता देवी ,मालती देवी ,प्रमिला देवी और प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र राजपति, फूल बदन ,फूलचंद ,प्रकाश को दिया गया ।
बांका गांव के लाभार्थियों में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र सतिराम, हरिंदर ,बेचन ,राम प्रसाद और किसान सम्मन निधि का प्रमाण पत्र रामप्रसाद, अवधू ,बेचन को दिया गया तथा आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र नींबू लाल और छोटेलाल को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button