Azamgarh news:रिश्वतखोरी पर सख्त वार:एसपी के निर्णायक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप,रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को भेजा जेल

Strict attack on bribery: SP's decisive action caused a stir in the police department, officer demanding bribe was sent to jail.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। जिले में पुलिस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को फिर एक बार मजबूत संदेश मिला है। देवगांव क्षेत्र में एक वादी से पाँच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिस तेजी, निष्पक्षता और कठोरता से कार्रवाई की, उसकी जिलेभर में सराहना की जा रही है।मारपीट के मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर लालबहादुर प्रसाद द्वारा अवैध धनराशि मांगने की शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया। बिना किसी देरी के क्षेत्राधिकारी लालगंज को जांच सौंपी गई, जिसमें आरोपी एसआई दोषी पाए गए। इसके बाद देवगांव थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल निलंबित कर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की इस निर्णायक कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार,अवैध वसूली या किसी भी तरह की अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और ईमानदारी ने न केवल पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है बल्कि आम नागरिकों का भी विश्वास मजबूत किया है कि न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि है।स्थानीय लोगों ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कड़े कदमों से ही पुलिस व्यवस्था की छवि सुदृढ़ होती है और पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के इस सख्त और सराहनीय रवैये ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि आजमगढ़ पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी।

एडिटर आफताब आलम मोबाइल नंबर 9936 788 786

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button