आजमगढ़ कांग्रेस की प्रेस वार्ता:SIR प्रक्रिया पर सवाल,समय-सीमा बढ़ाने की मांग
Azamgarh today news:कांग्रेस की मांग: SIR समय सीमा बढ़े, दस्तावेज़ीकरण हो सरल

आजमगढ़ में जिला कांग्रेस कार्यालय पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने प्रक्रिया की गंभीर खामियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रणाली से वास्तविक मतदाताओं के नाम हट रहे हैं, जटिल दस्तावेज़ीकरण से नागरिक परेशान हैं और समय सीमा अत्यंत कम होने से आम मतदाता आवश्यक काग़ज़ उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।कांग्रेस ने BLO स्तर पर अत्यधिक कार्यभार, तनाव, निलंबन और FIR जैसी कठोर कार्रवाई को “अमानवीय दबाव” बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और सामग्री की कमी से सत्यापन कार्य बाधित हो रहा है।कांग्रेस की प्रमुख मांगें—SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई जाए, दस्तावेज़ीकरण सरल किया जाए, जमीनी कर्मचारियों को राहत मिले, और किसी वास्तविक मतदाता को मताधिकार से वंचित न किया जाए।



