Jabalpur accident:दूध लेने पैदल जा रहे बुजुर्ग को कार चालक ने टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी आया सामने,पुलिस ने दर्ज किया मामला

Jabalpur today news:The car driver hit the elderly who were walking on foot to death, CCTV came to the fore, the police registered a case

गोराबाजार थानांतर्गत आजाद चौक में एक दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह 11 बजे के करीब सामने आया जहा पैदल नाती के लिए दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।जहाँ बुजुर्ग को ततकाल जिला अस्पताल विक्टोरिया में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।जहाँ इलाज के दौरान बुजुर्ग भगवान दास कोरी की मौत हो गई।वही हादसे का वीडियो भी सामने आया है।जहाँ सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

मामले में गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया की गोराबाजार के रहने वाले बुजुर्ग 75 वर्षीय भगवानदास कोरी सुबह दूध लेने जा रहे थे इस दौरान क्रिएटा कार MP20 ZS 4437 के चालक ने भगवानदास कोरी को टक्कर मारदी जिससे इलाज के दौरान भगवान दास की मौत हो गई।जहा मामला दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 

बाइट संजीव त्रिपाठी थाना प्रभारी गोरा बाजार

 

बाइट बृजेश कोरी भतीजा

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button