Mau News:फ़ातेमा मेरे ज़िगर का टुकड़ा है जिसने फ़ातेमा को दुःख पहुंचाया उसने मुझको दुःख पहुचाया

Mau today news

घोसी।मऊ।घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह 9 बजे यौमे फातिमिया कार्यक्रम का आयोजन कर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पुत्री जनाबे फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में खिराजे अकीदत पेश किया गया। इसकी अध्यक्षता शफ़क़त तक़ी एवं पेशखानी मुहम्मद वसीम ने किया मदरसा हुसैनिया से अलम का जुलुस निकाला गया।जो परम्परागत रास्तो से होते हुये सदर इमामबारगाह पर शाम को समाप्त हुआ।इस अवसर पर मौलानाओं ने तकरीर कर इनके बताये रास्ते पर चलने को कहा।
पैगम्बर मोहम्मद साहब की पुत्री और इमाम हुसैन की माता फातिमा ज़हरा की याद में अलम का जुलुस नौहा खानी के बीच बड़ागांव के मदरसा हुसैनिया से प्रारम्भ होकर छोटे फाटक, निमतले, बड़े फाटक होते हुये और मातम करते हुये धीरे धीरे चलते हुये देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 29 स्थित सदर इमाम बारगाह पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर नगर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम पेश किया।
ये जुलूस अपने पारम्परिक रास्ते से होते हुए निमतले, शेख जुम्मन तारबाबू के दरवाजे, निमतले व मदरसा हुसैनिया मे अपनी तकरीर में मौलाना नसिमुल हसन, मौलाना मेहँदी हुसैनी, मौलाना सैय्यद अली फ़क़री, मौलाना मुजाहिर, मौलान सुज़ाअत अली आदि ने कहा कि मोहम्मद साहब की मृत्यु के तीन दिन बाद उनकी पुत्री के घर को आग लगा दी उनके दामाद हजरत अली और उनकी बेटी को इस्लाम के विरोधियो ने चैन से रहने नही दिया। उनके घरो में आग लगा दी जलता दरवाज़ा फ़ातेमा के ऊपर गिरा दिया गया जिससे फ़ातेमा की पसलियां टूट गई। हजरत अली के गले में रस्सी का फन्दा लेकर उनको घसीटा गया।उनको तरह तरह से परेशान किया गया।उनके ऊपर हमला भी किया गया। जिसमें इनके एक पुत्र मोहसीन की गर्भावस्था के समय से पूर्व शहादत हो गयी। फिर भी इंसानियत को नही छोड़ा।इस्लाम के लिये कुर्बान हो गए।जीवन पर्यन्त इंसानियत के लिये काम किया।जनाबे फातिमा का पूरा जीवन परिवार के साथ लोगो की भलाई के लिये समर्पित कर दिया था।इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि इनके आदर्शो को अपना कर होगी।
इस अवसर पर अलमदार हुसैन, मजहर हुसैन, इस्त्याक हुसैन, मेहँदी, मौलाना मोजाहीर हुसैन, मौलाना कामिल, मेंहदी हुसैन, फैज़ शब्बर,शमीम हैदर, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना अहमद अब्बास इमामे जुमा जमात शिया जमा मस्जिद घोसी,नूर मोहम्मद, ज़फरुल हसन, नसीम अख्तर, वसीउल हसन, इफ़्तेख़ार हुसैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button