Mau News:दोहरीघाट साइबर टीम ने बरामद किए 35 हजार के दो फोन, धारकों को सौंपा, जताया आभार
घोसी।दोहरीघाट। दोहरीघाटसाइबरटीम ने दो शिकायतकर्ताओं के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंप दिया। इन दो गुम फोन की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मालिकों को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार जी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने साइबर टीम के सहयोग से बरामद कराकर मोबाइल के मालिकोंको थाना बुलाकर सौंप दिया गया।
बरामद किए गए मोबाइल फोन में ललित कुमार गौंड निवासी रामपुर धनौली, थाना दोहरीघाट का एक वीवो कंपनी का फोन शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 20हजार रुपये है। दूसरा फोन रामकेश निवासी कैनाल हेड, थाना दोहरीघाट का सैमसंग मोबाइल है, जिसकी कीमत लगभग 15हजार रुपये है। यह बरामदगी क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा की गई।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस विभाग और साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खोए हुए मोबाइल की रिकवरी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
साइबर टीम ने जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल चोरी या गुम हो जाए, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



