जबलपुर जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, EOW ने लिपिक को पकड़ा

शिकायतकर्ता के ट्रैप में फंसा लिपिक, गैंग बनाकर वसूली करने का आरोप

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में पदस्थ प्रभारी लिपिक आकाश गुप्ता को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस दौरान ईओडब्ल्यू दल ने अस्पताल में कुछ फाइलें जब्त की है। यह पूरी कार्यवाही सिहोरा के पीड़ित मनोज श्रीवास्तव की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता की माने तो विक्टोरिया में गैंग बनाकर वसूली की जाती है। इसमें आकाश गुप्ता और उसके साथी सुमित पटेल सहित अन्य एक शामिल है।

बताया गया है कि आकाश गुप्ता शिकायत दबा देने के एवज में साठ हजार की वसूली कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा के पास पैथोलॉजी में ब्लड कलेक्शन करने वाले मनोज श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि प्रभारी लिपिक आकाश गुप्ता एवं उसके साथी ने उसे संपर्क किया और उसकी एक शिकायत का हवाला देते हुए कार्यवाही करने का दबाव बनाया। फिर उसके बाद शिकायत को दबा देने के एवज में उससे साठ हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी उसने ईओडब्ल्यू से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सत्यता के साक्ष्य जुटाए गए थे और नियत समय पर ईओडब्ल्यू टीम ने छापा मारा था।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button