Mau News: पुलिस साइबर टीम द्वारा पीड़िता के खाते में 39,236/- धनराशि वापस कराया
Mau today news
घोसी। मऊ।अधीक्षक महोदय जनपद इलमारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार जी के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह व कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक महोदय श्री मोतीलाल पटेल जी के कुशल नेतृत्व में थाने पर साइबर टीम द्वारा साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायतकर्ता संख्या 33109250129225 पीड़िता सुषमा निवासी हड़हुआ पोस्ट मानिकपुर थाना घोसी जनपद मऊ के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले द्वारा अपने खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन मीशो पर शॉपिंग करने के पश्चात साइबर फ्रॉड कर लिया था जिसके संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी जिसके तहत थाना घोसी में नियुक्त साईबर टीम उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी) ,हेड ऑपरेटर अरविंद यादव ,महिला आरक्षी काजल सिंह व महिला आरक्षी पुष्पलता पांडे द्वारा तत्काल कार्रवाई करके पीड़िता सुषमा निवासी हड़हुआ पोस्ट मानिकपुर थाना घोसी जनपद मऊ की फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी जिसके तहत पीड़ित को दिनांक 27/11/25 को 39,236/-रुपये वापस कराया गया।



