Azamgarh news:जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न, सी.एम. युवा योजना में प्रदेश में दूसरे स्थान की उपलब्धि पर प्रसन्नता

Azamgarh,District Udyog Bandhu meeting concludes, happy over achieving second position in the state under CM Yuva Yojana

आजमगढ़ 28 नवम्बर: मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सी.एम. युवा योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा की गयी तथा जनपद की प्रगति प्रदेश में दूसरे स्थान पर होने से प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उन्होने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जनपद की रैंक यथास्थित बनाये रखे। इसी प्रकार ओ.डी.ओ.पी. तथा एम.वाई.एस.वाई. योजना की समीक्षा की गयी। विगत बैठक में सभी विभागो को जी०बी०सी० 5.0 मे निर्धारित जनपद के लक्ष्य के पूर्ति हेतु सभी विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटन किया गया है। विद्युत विभाग को निवेश मित्र के अन्तर्गत दो आवदनों को समय के अन्तर्गत पूर्ण न करने के कारण तत्काल निस्तारित करने का आदेश दिया गया। पी०एम० विश्वकर्मा योजना के पाँचों ट्रेडो में प्राप्त आवेदनो को प्रशिक्षण हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। एक उद्यमी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आजमगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या के अनुपात में चार्जिंग स्टेशन व्यवस्था पर्याप्त नही है, तद्क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चार्जिंग स्टेशन प्रदान करने हेतु अधिशासी अभियंता विधुत को निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सभी कार्यालयों की होने वाले बैठको में विदेशों में होने वाले साइबर स्लेवरी जैसे गम्भीर अपराधों की जानकारी से अवगत कराया जायें, जिससे लोगो में इस के प्रति जागरूकता रहे। देश विदेश की रिक्तियों में चयन के लिये रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार मिशन में पंजीकरण कराने के निर्देश औधोगिक इकाईयों को दिये गये।लालंगज मेसर्स आर्गेनोफास औद्योगिक प्लांट को निरस्त करने हेतु समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा मेसर्स पाली उद्योग में इकाई स्थापना हेतु मार्च 2026 का समय देने की सहमति प्रदान की गई।अन्त में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से उपायुक्त उद्योग महोदय द्वारा सधन्यवाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button