Azamgarh news:खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा
Azamgarh today news:Children shine in the sports competition

अहरौला (आजमगढ़)। स्थानीय नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली और खंड शिक्षा अधिकारी अहरौला संतोष कुमार सिंह रहें।प्रतियोगिता में अहरौला ब्लॉक के चारों मंडलों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।प्तियोगिता की शुरुआत उपजिलाधिकारी फूलपुर ने सरस्वती जी की प्रतिमा को माला पहनाकर और धूप दीप प्रज्वलित कर किया। खेल ध्वज फहराने के बाद उपजिलाधिकारी के साथ ही साथ चेयरमैन लियाकत अली और बी ई ओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाया और बच्चों के मार्च पास्ट को सलामी दिया। प्रतियोगिता में बच्चों की 50 और 100 मीटर की लंबी दौड़,भाला फेंक,ऊंची कूद,खो खो,कबड्डी,लंबी कूद,ऊंची कूद पीटी आदि खेल हुए।बच्चों की खेल प्रतिभा को सराहते हुए उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है।खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है।इस प्रतियोगिता से यह सिद्ध हो गया कि सरकारी विद्यालय के बच्चे किसी से कम नहीं है। लियाकत अली ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे नगर पंचायत में इस तरह की प्रतियोगिता हो रही।उन्होंने कहा बच्चों को जहां भी खेलने में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत हो वे उनकी हर जरूरतों को पूरा करेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक पन्नालाल यादव ने किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अहरौला संतोष कुमार सिंह उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ,विनय पाण्डेय,, सुमन इंद्रेश कुमार, अशोक कुमार यादव, ओमप्रकाश आदि रहे।।



