Azamgarh news :विद्युत मोटर चोरी करने वाला अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार

विद्युत मोटर चोरी करने वाला अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तहबरपुर थाना अंतर्गत कोटिहार निवासी अभय कुमार राय निवासी कोठिहार की ट्यूबवेल से विद्युत जल पम्प चोरी होने की घटना पर थाना तहबरपुर में मु0अ0सं0 209/2025, धारा 305/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की तलाश जारी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ श्री हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.11.2025 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल, उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह व टीम द्वारा मंझारी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बैरमपुर–ओहनी तिराहा के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रवि यादव पुत्र राजमन यादव (निवासी मंझारी) बताया तथा उसी की कमर से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस, तथा पर्स से ₹677 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ₹5000 में बेचने की बात स्वीकार की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button