Mau News:महानकम्युनिस्टविचारक स्व अतुलकुमारअंजान की दूसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया

Mau today news:

घोसी।मऊ। घोसी के बड़ागांव भरौटी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्व अतुल कुमार अंजान की दूसरी जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला कौंसिल मऊ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में किसान, बुद्धिजीवी, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने की, जबकि संचालन उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य शेख हिसामुद्दीन ने किया। वक्ताओं ने अतुल कुमार अंजान के जीवन संघर्ष, किसान आंदोलन में उनकी भूमिका और जनवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंजान के मार्गदर्शन ने देशभर के किसान आंदोलन को नई दिशा दी।
महान कम्युनिस्ट विचारक स्व अतुल कुमार अंजान की बहन किरण सिंह पुण्यतिथि में उपस्थित होकर कहा कि उनके भाई केवल परिवार के सदस्य नहीं, बल्कि देशभर के किसानों के सच्चे साथी थे। उनके निधन से हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
कामरेड शेख हिसामुद्दीन ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व अतुल जी किसानों, बुनकरों, नौजवानों के हित रक्षा को लेकर जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे। उन्हीं के सार्थक प्रयास से स्वामीनाथ आयोग का गठन हुआ। स्व अतुल जी का असमय निधन बहुत बड़ी क्षति रही। आज के समय में अतुल जी जैसे नेता की बहुत जरूरत है। आज किसान, नौजवान अपने हक के लिए लाठी डंडे खा रहा है। नौजवानों से अपील है कि वे आगे बढ़ कर अन्याय, गैरबराबरी के लिए संघर्ष करे।
कामरेड गुफरान ने स्व अतुल कुमार अंजान को मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों का सच्चा रहनुमा बताया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री राम अवतार सिंह ने कहा कि स्व अतुल जी का जीवन सिद्धांतों, ईमानदारी और जनहित को समर्पित था। एकराम प्रधान ने कहा कि अतुल अंजान जीकिसानों के सच्चे हितैषी थे। लोगों की समस्याओं को समझने के लिए अंजान में दूरदर्शिता और साहस था।अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अतुल कुमार अंजान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके संघर्षों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर रामनारायण सिंह, रामकुमार भारती, संतोष यादव उर्फ मुन्ना, रणविजय सिंह, रामसोच यादव, अनीस खान, अनीस अहमद अंसारी, उदय नारायण राय, जयराम यादव, डॉ. नज़ामुद्दीन, इसरार खान, जलिश अहमद, जनार्दन यादव, महात्मा चौहान, मनोज कुमार और जमील अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button