Azamgarh news:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में गंभीर अनियमितता, BLO के खिलाफ FIR दर्ज

Serious irregularities in special summary revision, FIR lodged against BLO

आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र-347 के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-347 ने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) रीता कुमारी के खिलाफ थाना सिधारी में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।28 नवंबर को उच्चाधिकारी के बूथ निरीक्षण के दौरान पता चला कि श्रीकृष्ण जूहा स्कूल, जाफरपुर (कक्ष संख्या-3) के बूथ नंबर-195 पर तैनात BLO रीता कुमारी (शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय मुंडा) को कुल 834 गणना प्रपत्र (मतदाता फॉर्म) दिए गए थे। इनमें से 393 फॉर्म न तो मतदाताओं तक पहुंचे और न ही उन पर अनुपस्थित/डबल/शिफ्टेड जैसी आवश्यक मार्किंग की गई।इसके बावजूद BLO ने ऑनलाइन BLO ऐप पर सभी 834 फॉर्मों का वितरण और कार्य पूर्ण दिखा दिया। इस कार्रवाई को निर्वाचन कार्य में जानबूझकर गलत सूचना देना और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया।सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इसे भारतीय दंड संहिता-2023 की धारा 223 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध मानते हुए थाना प्रभारी सिधारी को तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। सिधारी थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button