Azamgarh News: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाला अन्तरजनपदीय अपराधी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने ट्रक व वाहन सहित दबोचा

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

कंधरापुर थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

आज़मगढ़ जनपद की कंधरापुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले अन्तरजनपदीय कुख्यात तस्कर परवेज को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ थाना कंधरापुर क्षेत्र के टोल टैक्स सेहदा के पास हुई, जहां पुलिस ने ट्रक सहित तस्करों के गिरोह को घेर लिया।
पुलिस के अनुसार बदमाश लखनऊ से बिहार प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी कर रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में तस्कर परवेज घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना स्थल से पुलिस ने एक ट्रक जिसमें प्रतिबंधित पशु भरे थे। एक चार पहिया वाहन (डस्टर) को बरामद किया।
अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी परवेज के खिलाफ जौनपुर, मिर्जापुर सहित कई जनपदों में गोतस्करी से जुड़े गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।
इस मुठभेड़ के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस टीमें लगातार ऐसे गैंगों की निगरानी कर रही हैं और किसी भी कीमत पर तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं गोतस्करी में शामिल गिरोहों को कड़ा संदेश मिला है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button